Search

March 16, 2026 9:43 am

मुखिया ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया पंचायत के हरिजन टोला में बुधवार को मुखिया अनिता सोरेन ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना । बैठक में ग्रामीणों द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । ग्रामीण शुकलाल मिर्धा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल जल योजना अंतर्गत बन रहे पानी टंकी का कार्य काफी दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है जिससे यहां के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है । ग्रामीण अमृत लाल ने सड़क पर बह रहे गंदे पानी को लेकर समस्या बताया जिसमें अमृत लाल के घर से माधव साहनी के घर तक नाली निर्माण की आवश्यकता है । इस बाबत मुखिया अनिता सोरेन ने बताई की बैठक में कई योजनाओं का चयन भी किया गया है । पीसीसी एवं नाली निर्माण 15वें वित्त आयोग से योजनाओं को किया जाएगा । इस अवसर पर सनोका देवी, शुकलाल मिर्धा , दिलीप कुमार मिर्धा, आलोक मिर्धा , रोहन कुमार साहनी , समसुद्दीन मियां , ननकी देवी , माला देवी , मालती देवी , सेहरा खातून , रेणु देवी के अलावा अन्य दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर