Search

May 11, 2026 9:23 pm

झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की मासिक समीक्षा बैठक की गई।

धीरेन साहा

पाकुड़िया नव प्राथमिक विद्यालय पाथरडांगा पाकुड़िया में झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ प्रखंड इकाई पाकुड़िया की मासिक समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष बाबलु कुमार गोस्वामी के अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री गोस्वामी ने कहा कि सहायक अध्यापक सेवाशर्त नियमावली 2021 के तहत सभी वैसे सहायक अध्यापक जिनका शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो चुका है उनके मानदेय में वार्षिक 4% का वृद्धि होना है। इसके लिए स्नातक स्तर के सहायक अध्यापक का प्रखंड के प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार एवं इण्टरमीडिएट कोटि के सहायक अध्यापक का पंचायत प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार समिति से सेवा सम्पुष्टि किया जाना है। मानदेय वृद्धि का लाभ जनवरी 2023 से दिया जाना है।
श्री गोस्वामी ने सभी सहायक अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सत्र 2022-23 में नामांकित बच्चों का मूल्यांकन हो चुका है। उनका परीक्षाफल ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने के दिन ही 12 जून को प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए सभी सहायक अध्यापक बच्चों के प्रगति रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लें और एक्सेल डाटा शीट में भी तैयार कर सी आर पी को उपलब्ध करा दें ताकि ऑनलाइन अपलोड किया जा सकें।
आज की बैठक में सभी सहायक अध्यापकों ने माह मई 2023 के एब्सेंटी जमा किया। आज की बैठक में मनका मरांडी,संजय पान शक्ति भगत, मेहमूद अंसारी, कालीन मरांडी,निपेन चौधरी, शांति हेम्ब्रम, बिबियाना किस्कु, सरोजिनि टुडू, मीना देवी, राजेश घोष, सुहागिनी मुर्मू, नथानिएल टुडू, सोने बास्की,मारशेल किस्कु, राजेश साह, सुशील रविदास, हरिश्चंद्र हेम्ब्रम,मुख्तार अहमद आदि सभी सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!