प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पहली घटना साहेबगंज गोबिंदपुर एक्सप्रेस हाइवे लिट्टीपाड़ा थाना के समीप गुरुवार को कार के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड अंतर्गत जोड़ो बेड़ा गांव का निवासी जेम्स पहाड़ियां जो लिट्टीपाड़ा में प्रवाह नामक एनजीओ में कार्यरत हैं। चौक से अपने कार्यालय जा रहा था कि पीछे आ रही तेज रफ्तार कार संख्या जेएच 16 एफ 7946 ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया जिससे जेम्स पहाड़िया कार से टकराकर दूर जा गिरा एवं गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना थाना के सामने घटने के कारण थाना के एएसआई हरेराम यादव आनन फानन में युवक को पुलिस की गाड़ी से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां अस्पताल में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया।वही दूसरी घटना लिट्टीपाड़ा धरमपुर मुख्य सड़क धनघरा गांव के समीप घटा।जहा लिट्टीपाड़ा की ओर से आज रहे डब्ल्यूएचओ के अधिकारी के वाहन में दो मोटरसाइकिल सवार पीछे से ठोकर मार दिया।घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बड़ा मालगोड़ा गांव निवासी देवराज पहाड़िया एवं भीम पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डब्ल्यूएचओ के अधिकारी के द्वारा लिट्टीपाड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया गया।जहा डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष टुडू ने बताया अलग अलग दुर्घटना में घायल तीनो व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों में दो व्यक्ति जेम्स पहाड़िया एवं देवराज पहाड़िया का सर पर गंभीर चोट आई है।







