Search

March 16, 2026 2:34 am

तालाब निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर अनियमितता के विरुद्ध ग्रामीणों ने उपायुक्त को दिया लिखित आवेदन

पोखर की मिट्टी से पटाल को किया जा रहा ऊंचा,जिससे तालाब की गहराई जायदा दिखेगी।

ग्रामीणों का आरोप बिना ग्रामसभा ही कराया गया तालाब का कार्य प्रारंभ

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़) :भूमि संरक्षण के द्वारा तालाब निर्माण मैं हो रही घोर अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त पाकुड़ को लिखित शिकायत किया है।यह शिकायत भूमि संरक्षण विभाग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति और लूट खसोट के दर्शाता है, प्रखंड के गोपालपुर मौजा अंतर्गत मांझी टोला के जोरापोखर प्लॉट संख्या 804 में 21 लाख 70000 से बन रहे सरकारी तालाब के विरुद्ध ग्रामीणों ने दिया है आवेदन, ग्रामीण निर्मल मंडल, पितांबर दास, गोपाल मंडल, विजय मंडल , टिंकू कुमार मंडल, श्यामल मंडल, मनु हांसदा, फिलिप हांसदा, जीवन हेंब्रम, सोम हांसदा, शिव हांसदा, ने आरोप लगाया है,जहां तालाब के नाम पर तालाब के पाटाल को ही काट कर लीपा -पोती किया जा रहा है जिसका की विरोध ग्रामीणों ने किया है, ग्रामीण कोर्नल टुडू,मोनी हांसदा,लखन हांसदा,सहित दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है कि एक तो तालाब का निर्माण बिना आमसभा,ग्रामसभा किए ही कराया जा रहा है, उस पर तालाब का पाटाल की ही काट कर ही लेयर ऊंचा बनाया जा रहा है,इस निर्माण से गांव वाले को कोई लाभ नहीं होगा, सिर्फ निर्माण के नाम पर लुट हो रहा है।ग्रामीणों ने तालाब का जीर्णोद्धार के नाम पर कराए जा रहे कार्यों का जांच जल्द से जल्द कराने की मांग की है, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन उचित कार्रवाई करें।

IMG 20230527 WA0030
IMG 20230527 WA0029 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर