Search

March 16, 2026 2:40 am

जन संघर्ष मोर्चा आज निकलेगा भुगतान मार्च

राजकुमार भगत

खाताधारकों के पैसा देने में सहकारिता विभाग कर रहा है आना कानी

पाकुड़। सहकारिता विभाग,पाकुड़ द्वारा संचालित पाकुड़ और सोनाजोड़ी लैम्पस के जमाकर्ता खाताधारीओं का गाढ़ी कमाई का पैसा पूर्ण होने के बावजूद भी वर्षों से लंबित पड़े हैं। लाख कोशिश के बावजूद भी इस राशि को प्राप्त करना टेढ़ी खीर बन गई है । इसके लिए कई बार बैठक हुई। आश्वासन मिला मामला जस के तस है। इसे लेकर संयोजक हिसाबी राय के अध्यक्षता में जन संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है और उस के बैनर तले लगातार कार्यक्रम जारी है। इस कड़ी में 30 मई मंगलवार को दिन के 1 बजे भुगतान की मांग को लेकर उपायुक्त पाकुड़ को मांग पत्र सौपने हेतु सिद्धो-कानु पार्क, पाकुड़ से जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक हिसाबी राय के नेतृत्व में भुगतान मार्च निकाला जाएगा। श्री राय ने सभी लैम्पस के जमाकर्ता खाताधारीओं से आग्रह कि है की अधिक से अधिक संख्या इस भुगतान मार्च में भाग लेकर जन आंदोलन को सफल बनाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर