सतनाम सिंह
पाकुड़/ इंसानियत फाउंडेशन नाम ही काफी है यह पूरा पाकुड़ जिला जानता है, दुनिया की सबसे बेशकीमती चीज को उपलब्ध कराना इंसानियत फाउंडेशन अपना कर्म एवं सेवा समझते हैं,एक कॉल पर पूरी इंसानियत फाउंडेशन दौड़ने लगती है इंसान की मदद को,मंगलवार सुबह समूह संचालक सद्दाम हुसैन को दूर भाष के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की एक वृद्ध महिला को ब्लड की जरूरत है, वृद्ध महिला महेशपुर की रहने वाली है।जानकारी प्राप्त होते ही संचालक ने वरिष्ठ पत्रकार सानु दास जी से बात कर पाकुड़ ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने की बात कही ।सानु दास जी ने बिना समय गंवाए राजी हो गए ब्लड डोनेट को और तुरंत पाकुड़ रक्त अधिकोष के लिए रवाना हो गए और अपना कीमती रक्त दान किया।ठीक उसी समय ग्रुप के अध्यक्ष बनीज जी को खबर लगी की एक थेलेसेमिया पीड़ित बच्चा अंजना पृथिवीनगर की हुसैन शेख की बेटी को बि पॉजिटिव ब्लड की सख्त जरूरत है फिर अध्यक्ष द्वारा ब्लड डोनर को कॉल किया गया और साथ ही साथ उमर ब्लड डोनेट को राजी हो गए, और ससमय अपना रक्त अधिकोष जा बच्ची के लिए रक्त दान किया।कोषाध्यक्ष फरजान जी का कहना है की इंसानियत फाउंडेशन हमेशा साथ में है।जब भी ब्लड का जरूरत पड़ता है हम सब मिलकर जी जान लगा देते है ब्लड अरेंज करने में ।इस नेक कार्य में सभी मेंबर्स का अहम योगदान रहा







