सतनाम सिंह
Also Read: E-paper 14-02-2026
मनरेगा लोकपाल विनोद प्रमाणिक ने मंगलवार को महेशपुर पुलिस बल के साथ प्रखंड क्षेत्र के असकंधा पंचायत अंतर्गत भागाबांध में डोभा एवं सिंचाई कुप निर्माण कार्य का बारी-बारी से जांच किया।।लोकपाल बिनोद प्रमाणिक ने बताया कि असकंधा के भागाबांध में 10 सिंचाई कुप एवं डोभा का जांच किया गया है। अगले दिन बची हुई 10 योजनाओं का जांच किया जाना बाकी है। जांच के पश्चात लोकपाल बिनोद प्रमाणिक ने कहा कि हरेक स्थल पर सिंचाई कुप विद्यमान है। जांच जारी है आगे की जांच प्रक्रिया पुरी कर रिपोर्ट बनाई जाएगी। मौके पर मुखिया सुलेमान हेम्ब्रम, कनिय अभियंता रंजीत मंडल और शिकायतकर्ता विजय भंडारी भी मौजूद थे।





