Search

March 15, 2026 11:23 pm

विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।

संजीत मुखर्जी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर शहर स्थित पुराना अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।समाज और देश में तंबाकू के दुष्प्रभाव का ज़िक्र करते हुए बताया कि इससे कई के घातक बीमारी का जन्म देता हैसेहत के लिए तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। तंबाकू या धूम्रपान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है। इसके अलावा तम्बाकू का उपयोग से कैंसर या फेफड़े की बीमारी भी हो सकती है।वहीं सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के गंगाराम टुटू ने बताया प्रत्येक वर्ष 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।तंबाकू के सेवन से हर वर्ष लाखों लोगों की मौत होती है। साथ ही मन का मिलन पखवाड़ा के बारे में विस्तृत जानकारी दी पैनल अधिवक्ता संजीत मुखर्जी ने कहा कि आगामी 14 जून तक चलाने वाले मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मध्यस्थ अपने विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निशुल्क निपटान कराएं। साथ ही तंबाकू का सेवन न करने हेतु उपस्थित मेडिकल कर्मी पीएलवी समेत सभी लोग ने संकल्प पत्र पढ़ कर शपथ ली। सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल द्वारा स्कूली बच्चों के बीच जिन्होंने अपने अपने स्कूल के माध्यम से लेख , वाद , निबंध जैसे कई प्रतियोगिता में अव्वल आए उन्हे मैडल,और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।मौके पर डॉ अमित कुमार समेत सभी मेडिकल कर्मी अभिभावक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।

IMG 20230531 WA0014
IMG 20230531 WA0013 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर