Search

March 15, 2026 10:05 pm

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई

राजकुमार भगत

अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करे

अवैध खनन, अवैध परिवहन पर रोक लगाने का दिया निर्देश :- उपायुक्त

सभी पुलिस पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने का दिया निर्देश- पुलिस अधीक्षक

बुधवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त श्री वरुण रंजन एवं पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उपायुक्त वरुण रंजन ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में बालू के अवैध परिवहन के मामले में कुल 101 वाहनों को जप्त किया गया एवं कुल 32 प्राथमिकी दर्ज करायी गई। पत्थर के अवैध परिवहन के मामले में 209 वाहनों को जप्त किया गया, कुल 59 प्राथमिकी दर्ज करायी गई। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवैध परिवहन के मामले में 28.33 लाख रूपए जुर्माना के रूप में वसूल की गई। दिनांक 01.04.2023 से से 30.04.2023 तक बालू के अवैध परिवहन के मामले में 32 वाहनों को जप्त कर 06 प्राथमिकी तथा 6,000 रू० जुर्माना की राशि वसूली की गई है एवं पत्थर के अवैध परिवहन के मामले में 24 वाहनों को जप्त कर 07 प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारी व सदस्यों को क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा। अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं। आवश्यकता के अनुरूप गांव स्तर पर सूचना तंत्र भी मजबूत करने को कहा।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश,उपायुक्त वरूण रंजन ने जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
इस बैठक में अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित,जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, सभी अंचलाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर पिन्टु कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार एवं सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230531 WA0032
IMG 20230531 WA0031 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर