Search

March 15, 2026 8:18 pm

एसडीएम कार्यालय में बुलाई गई कोल कंपनी के अधिकारी और ट्रांसपोर्टर की वार्ता में आपसी सहमति नही बन पाई।

सतनाम सिंह

भाड़ा नही बढ़ने तक रहेगा चक्का विराम,ट्रांसपोर्टर

कोल ब्लॉक कंपनी के अधिकारी की नजर ट्रांसपोर्टर के हिसाब पर,मांगा ट्रिप और खर्चा पानी का हिसाब।

पाकुड़: कोयला ढुलाई के भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय पाकुड़ में एसडीएम पाकुड़ हरिवंश पंडित की अध्यक्षता में कोल कंपनी के अधिकारी एवं ट्रांसपोर्टर की एक बैठक रखी गई,जिसमे एसडीएम ने बारी बारी कॉल कंपनी के अधिकारी और ट्रांसपोर्टरों की बातें ध्यान से सुनी,ट्रांसपोर्टर ने बढ़ते खर्चे और अमरापाड़ा से पाकुड़ तक के रास्ते में होने वाले अत्याचार से संबंधित सारी बातों से एसडीएम पाकुड़ को अवगत कराया जिसमे कोल कंपनी का कोई सहयोग प्राप्त नही है,ट्रांसपोर्टर और गाड़ी मालिक ने एक सुर होकर 432 प्रति टन भाड़ा बढ़ाने की बात कही, भाड़ा नही बढ़ाए जाने तक रहेगा चक्का विराम। कॉल कंपनी के अधिकृत अधिकारी ने 285 रुपए प्रति टन के हिसाब से ही भाड़ा देने की बात कही गई है,कॉल कंपनी के द्वारा दूसरे वेंडर से कोयला का परिवहन करने की भी बात कही गई जिसपर एसडीएम हरिवंश पंडित ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कोल कंपनी से लो एंड आर्डर को खराब ना करने की बात कही और कोल कंपनी से कहा की बातचीत से ही समस्या का हल निकल सकता है आप लोग बातचीत जारी रखे।

और इधर ट्रांसपोर्टर का कहना हैं की हमारी मांगे और भाड़ा न बढ़ाए जाने की सूरत में हम कोयला का परिवहन नहीं कर सकते,पांच दिन हो गए कोल कंपनी के द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया गया है। उपर से कोल कंपनी के द्वारा दूसरे वेंडर के माध्यम से कोयला परिवहन करवाने की बातें कही जा रही है। जो हमें अस्वीकार है।

बीजीआर द्वारा शाम को अपने पाकुड़ कार्यालय में बुलाई गई बैठक का भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।

IMG 20230531 WA0043
IMG 20230531 WA0045
IMG 20230531 WA0044 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर