Search

March 15, 2026 6:47 pm

डीसी ने अवैध परिवहन के रोकथाम को महेशपुर अंचल के बासमती पुल के पास की औचक छापेमारी

सतनाम सिंह

अवैध रूप से बालू से लदे 7 ट्रैक्टर को जप्त किया गया

अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी एवं जप्त वाहनो पर राजसात की कार्यवाही की जायेगी

जिले में अवैध परिवहन, अवैध खनन, अवैध भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से गुरुवार को उपायुक्त वरुण रंजन व खनन टास्क फोर्स टीम के द्वारा संयुक्त रूप से महेशपुर अंचल अंतर्गत बासमती पुल के पास औचक छापेमारी की गई। उपायुक्त वरुण रंजन व खनन टास्क फोर्स टीम द्वारा अवैध रूप से बालू से लदे 7 ट्रैक्टरों को जप्त कर महेशपुर थाना को सुपुर्द किया गया। उपायुक्त ने गाड़ियों के ऊपर राजसत करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त वरुण रंजन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध परिवहन कर रहे गाड़ियों को जाँच करे। अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व विधि सम्मत कार्रवाई किया जा सके।इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, महेशपुर अंचलाधिकारी रितेश जयसवाल, अमड़ापाड़ा अंचलाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी एवं एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य शामिल थे।

IMG 20230601 WA0036
IMG 20230601 WA0038
IMG 20230601 WA0033 1
IMG 20230601 WA0034
IMG 20230601 WA0035
IMG 20230601 WA0037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर