Search

March 15, 2026 11:11 am

अमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर पंचायत के मालिपाड़ा गाँव में बिजली-पानी के लिए हाहाकार

ग्रामीणों ने अमड़ापाड़ा-सिंघारसी मुख्य मार्ग सड़क को घंटो जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

बीडीओ सह सीओ के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों सड़क जाम को हटाया

बिक्की सन्याल

पाकुड़। पाकुड़ जिले में गर्मी सितम ढा रही है। वही चिलचिलाती धूप में अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अमडा़पाडा़- सिंगरसी मुख्य पथ पर रविवार को पानी की समस्या से तंग आकर डुमरचीर पंचायत के मालीपाडा़ (जोजो टोला) के ग्रामीणों के द्वारा सुबह छह बजे से बीच सड़क पर खाली बर्तन एवं बाल्टी को रख सड़क को जाम कर दिया गया। वहीं जाम की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव में पानी नहीं रहने के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर पहाड़ी के नीचे एक कुआं है वह भी अब भीषण गर्मी के कारण सुख गया है। वहीं जहां से ग्रामीण अपनी प्यास को बुझाते थे। वहीं कुआं के सूख जाने के बाद ग्रामीण अपने नजदीकी गांव डुमरचीर स्थित चापाकल एवं मालीपाड़ा गांव स्थित कुआं से पानी लाते थे वह भी अब धीरे-धीरे सुख रहा है। वहीं गांव में हर घर नल जल योजना के तहत जलमीनार के लिए एक बोरिंग कराया गया है। लेकिन अभी तक ना ही उसमें मोटर लगाया गया है और ना ही सोलर। वहीं पानी की भारी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों के द्वारा सड़क पर बर्तनों को रख कर सड़क जाम कर दिया गया। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही अमडा़पाडा़ के बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी, पीएचडी एवं स्वच्छता विभाग के जेई दिनेश मंडल, एवं थाना के एसआई अजंता महतो पुलिस दल-बल के साथ जाम स्थल पहुँच कर मामले की पूरी जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद करीब दस बजे ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम को छोड़ा गया। वहीं पदाधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों को दस दिनों के अंदर मोटर एवं सोलर लगा कर पानी चालू कराने का आश्वासन दिया गया‌ है। साथ ही तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। मौके पर ग्रामीण मोहन मुर्मू, मास्टर मुर्मू, सुरेश सोरेन, पीटर बास्की सहित दर्जनों ग्रामीण एवं वाहन चालक एवं यात्री उपस्थित थे।

IMG 20230604 WA0293
IMG 20230604 WA0292 1

Also Read: E-paper 20-01-26

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर