Search

May 3, 2026 10:18 pm

तलवा मुखिया टोला में आगलगी से घर हुआ जल कर राख।

बजरंग पंडित

हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तलवा मुखिया टोला में एक घर में आग लगने से हजारों की समान जलकर राख हो गया । मिली जानकारी के अनुसार लागडुम पंचायत के तलवा गांव में रोपेन मरांडी पिता जोनाथन मरांडी के घर में आग लगने से हजारों रूपए की संपति राख में तब्दील हो गया।जानकारी के अनुसार रोपेन मरांडी का बड़ा भाई राजेश मरांडी मजदूरी को लेकर बंगाल गया हुआ है। छोटा भाई रोपेन मरांडी ने बताया आग कैसे लगी है किसी को कुछ नहीं पता चला। घर पर कोई नहीं था सुबह का समय सभी मवेशी चराने गया था।जब आग की लपेटे तेज हो हुई तब ग्रामीणों की नजर आग पर पड़ी तब तेज धुंवा देखकर सभी ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया गया बहुत देर बाद आग पर काबु पाया गया तब तक घर में रखा हुआ आधार कार्ड ,साइकिल,घर मे रखा चावल,कपड़ा, कुछ नगद सहित कई अन्य हजारों रूपए की संपति जलकर राख हो चुका था।वही सीओ किरण डांग ने कहा कि आगलगी की आवेदन मिलने के पश्चात जांच कर आपदा प्रबंधन से उचित मुवावजा दिया जाएगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!