धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र के तलवा चौक में गुरुवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले कार्यकर्ताओं द्वारा पाकुड़िया पाकुड़ पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ को जाम कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत बंद को लेकर सड़क जाम कर दिया गया । संथाल परगना जोनल हेड अमर मरांडी के नेतृत्व में एवं जिला परगना गानेल हेम्ब्रम के अगुवाई में पांच सूत्री मांगों को लेकर सड़क जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहा । सड़क पर वाहनों की जाम लग गई जिससे यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए बाधित रहा । भीषण गर्मी और पाकुड़िया पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं को समझा बुझा ने के कारण सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा जाम स्थल के समीप बैठक कर सड़क जाम हटाने का निर्णय लिया गया । जिसके बाद सड़क जाम में फंसे दर्जनों वाहनों को छोड़ दिया गया। सड़क जाम में दर्जनों यात्री, छोटी एवं बड़ी वाहन फंस गए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने सरना धर्म कोड लागू करो, हेमंत सोरेन पांच मांगो का जबाब दो, मरांग बुरु पहाड़ बचाओ, हेमंत सोरेन, विरोधी दल के नेता बाबूलाल मरांडी सभी संताल हैं कि झारखंड और बृहद झारखंड के आदिवासियों का दुर्भाग्य है कि शिबू सोरेन हेमंत सोरेन और उनके सहयोगीयों ने अबतक उपरोक्त सभी 5 मुद्दों पर आदिवासी समाज के साथ धोखा किया है। केवल सत्ता सुख की राजनीति किया है अन्यथा अबतक उपरोक्त सभी मामलों का सकारात्मक हल निकल जाता। संगेल शिबू- हेमंत के आदिवासी विरोधी रवैया की घोर निंदा करता है। वहीं आगे जानकारी देते हुए कहा कि सालखन मुर्मू के अगुवाई में अगामी 30 जून 2023 को विश्व सरना धर्म कोड जनसभा का आयोजन कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आदिवासी पहुंचने और तमाम सभी आदिवासी जन एवं आदिवासी समर्थक संगठन विश्व सरना धर्म कोड जनसभा में शामिल होंगे। शेंगेल शिबू हेमंत के आदिवासी विरोधी रवैया की घोर निंदा करता है । मौके पर जतन मरांडी , मेनेस हेम्ब्रम , जीवन मरांडी , धोनेश्वर हेम्ब्रम , गोमस्ता टुडू , प्रधान किस्कु सहित अन्य दर्जनों मौजूद सहित आदिवासी समाज संगठन मौजूद रहे।












