Search

May 10, 2026 4:20 am

बिजली कटौती से जल्द मिलेगी निजात,मंत्री

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिले वासियों को 22 घंटा बिजली की आपूर्ति किए पावर ग्रिड में चल रहा तेजी के साथ कार्य,मंत्री।

पाकुड़ ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने पाकुड़ परिसदन में विद्युत विभाग के दुमका के महाप्रबंधक अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार और पाकुड़ के सत्यनारायण पातर कार्यपालक अभियंता सहित अभियंताओं के साथ बैठक किया ।बैठक के बाद मंत्री आलमगीर बिजली की आपूर्ति दुरुस्त हो इसके लिए गंभीर है। पाकुड़ ग्रिड और सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति सही तरीके से हो । साहिबगंज में बिजली आपूर्ति सब स्टेशन में सुनिश्चित हो। बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने बताया कि पाकुड़ साहिबगंज को बिजली डिमांड के अनुसार की दी जा रही है, लेकिन अभी भी शहर और गांव में बिजली आपूर्ति में कटौती और लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। उसे दूर करने की चर्चा की गई।पावर ग्रिड बनाया जा रहा है और कई सब स्टेशन का काम चल रहा है जिसे जून-जुलाई के अंत तक पूरा करने को कहा गया है साथ ही कई ग्रिड का निर्माण हो रहा है। इससे पाकुड़ में बिजली आपूर्ति का वितरण अगर कहीं फेल होता है तो दूसरे ग्रिड से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाए इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। पाकुड़ साहिबगंज में 22 घंटा बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लगातार जर्जर तार की स्थिति की शिकायतें आ रही है। इसे दूर करने के लिए नए सिरे से बिजली पोल और तार लगाने का काम के लिए टेंडर करा लिया गया है। नवंबर महीने से काम शुरू हो जाएगा।बाइट आलमगीर आलम मंत्री।बाइट राकेश कुमार महाप्रबंधक अधीक्षण अभियंता दुमका ।

IMG 20230618 WA0055 1
IMG 20230618 WA0054

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!