प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे बरमसिया के समीप सोमवार अहले सुबह एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत जबकि एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा हैं चालक को झपकी आ गया था,जिस कारण घुमावदार होने के कारण चालक ने गाड़ी को नियंत्रण नहीं कर सका। चालक हजारीबाग के पदमा निवासी हैं जबकि घायल मजदूर असगर अली राजमहल के फुलबड़िया मुर्गी टोला निवासी हैं। जानकारी के अनुसार चालक अनुज कुमार हजारीबाग से राजमहल आम लाने जा रहा था। ठीक लिट्टीपाड़ा थाना के बरमसिया के समीप गाड़ी सड़क से दस फीट नीचे गिरा जिससे चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर लिट्टीपाड़ा थाना से एसआई मिथुन कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है जबकि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही गाड़ी को जब्त कर आगे की प्रक्रिया में जुट गए हैं।







