Search

April 16, 2026 9:38 pm

विधायक की पहल रंग लाई, बाईपास के लिए 45.47 करोड़ मंजूर, जाम से मिलेगी राहत।

कैबिनेट से भू-अर्जन सहित अन्य कार्यों की स्वीकृति, वर्षों से अधूरी योजना अब होगी पूरी।

पाकुड़ शहर के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अटकी शहरकोल–प्यादापुर बाईपास सड़क योजना को आखिरकार गति मिल गई है। विधायक निसात आलम के लगातार प्रयासों के बाद झारखंड कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए ₹45 करोड़ 47 लाख 31 हजार की राशि को मंजूरी दे दी है।
विधायक निसात आलम ने बताया कि यह योजना राशि के अभाव में लंबे समय से अधूरी पड़ी थी। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर फंड की मांग की थी। इसके बाद मामले को कैबिनेट में लाया गया और स्वीकृति मिल गई।
उन्होंने कहा कि इस राशि से भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, वृक्षारोपण समेत अन्य जरूरी कार्य पूरे किए जाएंगे। इससे शहरकोल से प्यादापुर तक बाईपास सड़क का निर्माण पूरा होगा और पाकुड़ शहर को रोज लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता अधूरे कार्यों को पूरा करना है। “पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जहां भी काम रुका है, उसे पूरा करना और क्षेत्र का चौमुखी विकास करना ही हमारा लक्ष्य है,” उन्होंने कहा। इस स्वीकृति के बाद अब बाईपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है और जल्द ही काम में तेजी आने की उम्मीद है। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर के विकास को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!