राजकुमार भगत
पाकुड़। सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत संग्रामपुर निवासी 06 वर्षीय अब्दुल सईद जो थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित है। शरीर में अत्यंत खून (ए पॉजिटिव) की कमी हो जाने से मरीज को काफी परेशानी हो रही थी। जिसके चलते डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को रक्त चढ़ाने का निर्देश दिया। मरीज के परिजनों ने रक्त की जरूरत के लिए लाइफ सेवियर्स समूह से संपर्क किया और बहुत खोजबीन करने के बाद इलामी निवासी 23 वर्षीय रैहान से संपर्क किया और रैहान ने बच्चे का परेशानी को देखते हुए तुरंत रक्तदान करने के लिए राजी हो गए। वे रक्तदान करने के लिए निकल पड़े।और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया।रक्तदाता रैहान ने कहा कि रक्तदान करके मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है । आगे भी समय समय पर रक्तदान करते रहूंगा। मरीज के परिजनों ने समूह का आभार प्रकट किया।मौके पर समूह,सक्रिय सदस्य सफाहद नासिर, सज्जाद अली तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी मौजूद थे।





