Search

April 17, 2026 9:47 pm

मांगों पर आर-पार की लड़ाई, आमरण अनशन को तैयार सहायक शिक्षक।

सैकड़ों शिक्षक रांची रवाना, टेट दर्जा व समान वेतन समेत कई मांगों पर घेराव 18 से

प्रशांत मंडल

​लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)।झारखंड के सहायक अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। शुक्रवार को सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सैकड़ों सहायक शिक्षक राँची के लिए रवाना हुए।18 अप्रैल 2026 से राँची स्थित मुख्यमंत्री आवास के घेराव और अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठेंगे।​शिक्षकों का कहना है कि सरकार के साथ बार-बार हुई वार्ता के बावजूद उनकी जायज मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के शिक्षकों ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया है। उनकी मुख्य मांगें निम्न हैं टेट के समकक्ष दर्जा,​समान कार्य समान वेतन ,​अनुकंपा का लाभ व
​पुराने समझौतों का क्रियान्वयन को लेकर रांची रवाना हुआ। वही ​प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन कुमार ठाकुर ने प्रस्थान के पूर्व कहा कि सहायक अध्यापक वर्षों से अल्प मानदेय और असुरक्षित भविष्य के बीच राज्य की शिक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं, लेकिन सरकार अपने वादों से मुकर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, राँची में आंदोलन जारी रहेगा।​इस मौके पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक अपनी एकता का प्रदर्शन करते हुए बसों और निजी वाहनों से राँची की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!