Search

June 19, 2026 9:15 pm

योग दिवस को लेकर तैयारी जोरों पर

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया संवाददाता आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की तैयारी एवं प्रचार प्रसार पाकुड़िया प्रखंड में जोरो पर है। अलग अलग संगठनों एवं संस्थानों द्वारा अलग अलग स्थानों में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाई जाएगी,पाकुड़िया हाई स्कूल मैदान में प्रखंड,अंचल के सभी सरकारी कर्मियों एवं मुख्यालय स्तर पर सभी विद्यालयों के छात्र छात्राएं एवं शिक्षको द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाई जाएगी, भारतीय जनता पार्टी की ओर से तलवा वनवासी कल्याण केन्द्र में ,गायत्री परिवार की ओर से प्रखंड प्रांगण स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाई जाएगी जहां प्रखंड के हजारों लोग एकत्रित होकर एक साथ योग पर चर्चा एवं योग व्यायाम करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!