Search

May 9, 2026 10:35 pm

राज्यपाल के आगमन को लेकर उपायुक्त ने डूमरचीर पंचायत भवन का जायजा लिया

बिक्की सन्याल

पाकुड़। माननीय राज्यपाल महोदय के पाकुड़ आगमन को लेकर उपायुक्त वरूण रंजन ने अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के डूमरचीर पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को राज्यपाल का कार्यक्रम डुमरचीर पंचायत भवन में तय हुआ जिसको लेकर जिले के उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम की तैयारी में जुट चुके हैं। वही बीडीओ ने बताया कि इस पंचायत भवन परिसर में विभिन्न प्रकार के विभागों का स्टॉल लगाया जाएगा। राज्यपाल स्थानीय जनता से जनसंवाद करेंगें। स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा एग्जीबिशन का कार्यक्रम किया जाएगा साथ ही स्थानीय लोगों के बीच परिसंपत्ति का वितरण एवं योजनाओं के स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे। बुधवार को डूमरचीर पंचायत भवन में कार्यक्रम की तैयारियों का ज्याजा लेने पहुंचे थे साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों को तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस निरीक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त मो. शाहिद अख्तर, स्थापना उप समाहर्ता विकास त्रिवेदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

image editor output image157124689 1687358039038
IMG 20230621 WA0049 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!