Search

June 19, 2026 1:35 pm

तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी टेंपो को मारा टक्कर, तीन यात्री घायल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे मुख्य सड़क रामपुर के समीप शुक्रवार को खड़ी टेम्पो को ट्रक ने पीछे से ठोकर मारा जिससे टेंपू सड़क के नीचे जाकर पलट गया। जिस पर टेम्पो में सवार तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गया.सभी घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पश्चात दो महिला को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया.जानकारी के अनुसार टेम्पो संख्या जेएच 15वाई6036 रामपुर के समीप खड़ा कर यात्री चढ़ा रहा था इसी दरमियान अचानक तेज रफ्तार ट्रक जेएच16जी2241 पीछे से धक्का मार दिया जिसके कारण टेम्पो सड़क से लगभग 20 फिट नीचे जाकर पलट गया. जिससे टेम्पो में सवार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के डहरलहंगी गांव निवासी लुखी टुडू, तालामई सोरेन, लुखी हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहा चिकित्सको द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल लुखी टुडू एवं तालामई सोरेन को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया.थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया साथ ही दोनों गाड़ी को जब्त कर आगे की कारवाई किया जा रहा हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!