Search

May 31, 2026 11:09 pm

SIR के नाम पर वोट की राजनीति कर रही भाजपा, आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहना अपमानजनक, हेमलाल मुर्मू।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)झारखंड मुक्ति मोर्चा लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने रविवार को रोडगो स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी राजनीतिक षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है, लेकिन जेएमएम इसका पुरजोर विरोध करेगी।विधायक ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने एसआईआर के नाम पर पश्चिम बंगाल में चुनावी सफलता हासिल की थी, उसी तरह की रणनीति झारखंड में भी अपनाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा एसआईआर के नाम पर राजनीतिक का रोटी सेक रही है। वोट के लिए एसआईआर किया जा रहा। वही भाजपा बंगाल में भी प्रयोग करके देख लिया। वही बंगाल में भी करीब 90लाख लोगों का एस आई आर में छटनी किया तो अगर तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखा जाए तो 80 सीट करीब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उतना ही वोट से हारा है जितना वोट एस आई आर में नाम छटा है।उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता भाजपा की मंशा को समझ चुकी है और ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी।हेमलाल मुर्मू ने कहा कि झारखंड की पहचान, संस्कृति और यहां के लोगों के हितों की रक्षा के लिए जेएमएम प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को वनवासी कहा। आने वाले दिन भाजपा के लोग आदिवासी को वन मानुष कहेंगे क्या यह एक गृह मंत्री को कहना उचित हुआ। विधायक ने कहा अमित शाह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। नहीं तो आदिवासी समाज आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। उन्होंने कहा पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ किसी भी तरह के राजनीतिक षड्यंत्र का मजबूती से मुकाबला करेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!