Search

March 13, 2026 11:45 pm

लिट्टीपाड़ा के गुतुगलांग परिसर पहुंचकर राज्यपाल ने किया सखी दीदियों से संवाद

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

महामहिम राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड परिसर में स्थित गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट से झारखंड राज्य के मिलेट मिशन2023-024 का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जहाँ से मोटे अनाज बाजारा,बरबट्टी व मकई सहित कई प्रकार के मोटे अनाज का सप्लाई मेट्रो,सिटी व अन्य राज्यों में होगी। उन्होंने कहा गुतू गलांग में जो बरबट्टी उपलब्ध है वह साउथ में भी मिलता है। राज्यपाल ने गुतु गलांग परिसर में उपस्थित दीदियों को सम्बोधित करते हुए कहा ट्रस्ट से जुड़ी दिदिया बहुत ही मेहनती है जिसकी वजह से गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट का पूरे राज्य में नाम है। ऐसे ट्रस्ट का निर्माण कर ओर लोगों को रोजगार देने का भी कार्य करे। सभी दिदियां आपस में तालमेल , सामंजस्य तथा पारदर्शिता बनाकर काम करें , ट्रस्ट में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उचित मूल्य पर लोगों को उपलब्ध कराएंगे तो ट्रस्ट का नाम ओर होगा। इससे ग्राहकों का विश्वास ट्रस्ट के सामग्री पर बढ़ेगा और सामग्री की बिक्री बढ़ेगी।गुतू गलांग कल्याण ट्रस्ट को सरकार 90 फीसदी सब्सिडी पर राशि उपलब्ध कराती है ताकि क्षेत्र के गरीब असहाय महिलाए जुड़कर इसका लाभ उठा सके।उन्होंने कहा सखी दीदियों को जेएसएलपीएस के माध्यम से रोजगार करने के लिए विभिन्न तरह के हुनर भी सिखाया जाता है ताकि यहाँ से लोन सब्सिडी पर लेकर रोजगार कर अपने परिवार का भली भांति पालन पोषण कर सके। मौके पर डीडीसी शाहिद अख्तर, डीएफओ राजनीश कुमार, एसपी एच पी जनार्दनन,एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बीडीओ संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230623 WA0036
IMG 20230623 WA0033 1
IMG 20230623 WA0035
IMG 20230623 WA0034
IMG 20230623 WA0037
IMG 20230623 WA0038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर