Search

May 9, 2026 7:44 pm

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता ने किया नमन।

राजकुमार भगत

हिरणपुर :- भारतीय जनता पार्टी हिरणपुर इकाई की ओर से विभिन्न बूथों में भारतीय जनसंघ के स्थापक प्रखर राष्ट्रवादी महान शिक्षा विद और हम सबके प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का पुण्यतिथि बूथ संख्या 170 में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया और उनके चित्र में पुष्प सुमन अर्पित किया गया,इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किए थे, डॉक्टर मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक पर सिद्धांत वादी थे ब्रिटिश सरकार कि भारत विभाजन की उक्त योजनाओं और सरयंत्र को यह कांग्रेस के नेताओं ने अखंड भारत संबंधी अपने वादों को ताक में रखकर स्वीकार कर लिया उस समय डॉक्टर मुखर्जी ने बंगाल और पंजाब के विभाजन का मांग उठाकर प्रस्तावित पाकिस्तान का विभाजन कराया और आधा बंगाल और आधा पंजाब खंडित भारत के लिए बचा लिया इस अवसर पर मनोज साहा,राहुल तिवारी, चंदन साहा, मोहनलाल साहा, त्रिवेणी सिंह, मिंता देवी, सरला देवी, रेखा देवी, रंजीत साहा, प्रमोद रवानी, सुशील मंडल, महादेव साहा, राजेश भंडारी आदि मौजूद रहे।।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!