Search

June 19, 2026 3:23 pm

11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से बिजली कर्मी हुआ घायल।

सतनाम सिंह

महेशपुर बिजली विभाग के एक कर्मी 11 हजार बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के नुराई गांव निवासी हैदर शेख प्रखंड के गोदापाड़ा में बिजली के पोल में चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान 11 हजार तार के चपेट में आने से विद्युत कर्मी हैदर शेख गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की सूचना बिजली विभाग के अन्य कर्मियों को मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट ले गए.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!