Search

June 13, 2026 12:37 pm

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वन विभाग ने चलाया विशेष अभियान, लोगों से प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने की अपील।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को लिट्टीपाड़ा वन परिसर कार्यालय एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे, पॉलिथीन तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उनका उचित निस्तारण किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान का नेतृत्व फॉरेस्ट गार्ड अनुपम यादव ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, इसलिए इसके प्रयोग को कम करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने की अपील की। वनकर्मियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत का हिस्सा बननी चाहिए। नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर स्वच्छ और हरित पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान वन विभाग के कर्मियों ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!