Search

May 9, 2026 6:39 pm

झामुमो प्रखंड कार्यालय में हुल दिवस मनाए जाने एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तर को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न

अल्पसंखयक मोर्चा के अध्यक्ष बने जोशीमुद्दीन शेख

रिपोर्ट–धीरेन साहा

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में शनिवार को एक बैठक का अयोजन किया गया । झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 30 जून को झारखंड हुल दिवस के रूप में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाएगा जिसको लेकर रणनीति बनाई गई। वही बैठक में निर्णय लिया गया की 30 जून को समय दिन के 11 बजे झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में पहले हुल दिवस मनाया जाएगा जिसके पश्चात रोलाग्राम हटपाड़ा में स्थित सिद्धू कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जाएगा । वही बैठक में अल्पसंखयक मोर्चा का विस्तर भी किया गया। जिसमे अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष जसीमुद्दीन शेख ,सचिव बेलाल अंसारी, उपाध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी , ब्रेटूस हेंब्रम एवं संगठन सचिव इकबाल हुसैन, कोषाध्यक्ष अबुल हसन शेख को बनाया गया । इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हें। संगठन के कार्यक्रम और विचारधारा से आम लोगों को अवगत कराने की कार्यकर्ताओं से अपील की गई। ऐसा करके ही संगठन के प्रति लोगों का रूझान बढ़ेगा।इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,जिप सदस्य समसुन मुर्मू,जोशीफिना हेंब्रम,नसीम अहमद,गाजी मंडल,जेम्स सुशील हेंब्रम,पप्पू अंसारी,बिनीता मरांडी, हसीबूल शेख,कालिदास सोरेन,कमल शेख, साइमन समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!