इकबाल हुसैन
झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में सोमवार को महिला मोर्चा का विस्तर को लेकर एक बैठक का अयोजन किया गया । जिसमे महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ।वही जिला सचिव सुशीला देवी मुख्य रूप से उपस्थित हुए । जिसमे सर्वसम्मति से महिला मोर्चा के अध्यक्ष निर्मला मुर्मू को चयनित किया गया । वही उपाध्यक्ष फिलोमिना सोरन एवं सावित्री मुर्मू बनी । सचिव अनीता मुर्मू,संगठन सचिव प्रेमलता मरांडी को चयनित किया गया । इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेंब्रम, बुदल यादव,रूहुल अमीन,नसीम अहमद, एमडी मैनुद्दीन मंडल,प्रवक्ता इकबाल हुसैन रेफायल,कालिदास सोरेन समेत दर्जनों महिला उपस्थित थे।







