सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 27 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में विशेष मध्यस्थता अभियान को लेकर अहम बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में की गई।जिसमे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ श्री अजय कुमार गुड़िया उपस्थित रहे। इस विशेष अभियान के तहत सभी मध्यस्थ एवं पीएलवी को सुलहनिय वादों को अधिक से अधिक संख्या में निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दिनांक 01.07.2023 से 30.09.2023 तक होने वाली विशेष मध्यस्थता अभियान को लेकर कई बिंदु पर चर्चा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी द्वारा पीएलवी को कहा गया कि दोनो पक्षों को अपने अपने क्षेत्र से संबन्धित वादी को नोटिस पहुंचाने और मध्यस्ता का गुण और लाभ के बारे में जागरूक कर मध्यस्थता केंद्र में लाकर निशुल्क वाद को सुलह समझौता कर समाप्त करने में सहयोग करने की निर्देश दे गई।साथ ही कहीं किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही हो तो मीडिएटर की सहायया लेने को कहा गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निशुल्क एक्सीडेंट केस, मारपीट, दहेज समंधित, चेक बाउंस, उत्पाद विभाग, वन विभाग संबंधित अन्य वादों को सुलह समझौता कर समाप्त कराने हेतु निर्देश दी गई। मौके पर सभी मेडिएटर और पीएलवी उपस्थित रहे।





