Search

May 9, 2026 1:29 pm

चौकिशाल गांव में जिला प्रशासन के निर्देश पर 18 वां व अंतिम रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत तेतुलिया पंचायत चौकिशाल गांव में जिला प्रशासन के निर्देश पर 18 वां व अंतिम रात्रि चौपाल का आयोजन सोमवार देर शाम को किया गया। रात्रि चौपाल कार्यक्रम का डीआरडीए प्रमोद दास , जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज , आशुतोष कुमार , सीओ किरण डांग, बीपीओ जगदीश पंडित,प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी , उप प्रमुख अर्चना देवी , पंचायत के मुखिया मोनिका सोरेन ,पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य गण्यमान्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । रात्रि चौपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही इसका लाभ उठाने हेतु कहा गया । साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को कालाजार हेतु कैंप लगाकर जागरूक किया गया एवं बेहतर इलाज और स्वास्थ्य संबंधित अन्यान्य जरूरी सलाह भी दिया गया।रात्रि चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की शिकायत एवं डिमांड को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा ऑन द स्पॉट त्वरित सुनवाई किया गया।

IMG 20230627 WA0084
IMG 20230627 WA0083 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!