बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री की बैठक अध्यक्ष अब्दुल वदुद के अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक, मनरेगा योजना, आपूर्ति, थाना, आवास, अंचल, बिजली विभाग से सबंधित मामले में बारी -बारी से वार्ता कर समस्या का समाधान करने पर रणनीति तैयार की गई. मौके पर बीससूत्री उपाध्यक्ष नसीम अहमद, सदस्य मईनुद्दीन अंसारी, महबुब आलम, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीपीओ रिजवान फारूकी, महेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।






