Search

May 9, 2026 11:27 am

महा-जनसंपर्क अभियान के तहत राजमहल लोकसभा क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगें उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर व केराछत्तर, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बासमती एवं हिरणपुर के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बिक्की सन्याल

पाकुड़। भाजपा का महा- जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को लेकर आगामी 28 और 29 जून 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का राजमहल लोकसभा क्षेत्र में आगमन होने जा रहा है । महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर व केराछत्तर में कार्यक्रम में भाग लेंगे, तत्पश्चात लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बासमती एवं हिरणपुर में जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे। वही बरहेट होते हुए साहिबगंज पहुंचेंगे। वही दूसरे दिन 29 जून को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के बोरियो विधान सभा क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी राजमहल लोकसभा क्षेत्र संयोजक संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!