Search

May 6, 2026 4:39 pm

महंगाई ने बिगाड़ा बजट सब्जियों व फ्लो के दामों में भारी उछाल

राजकुमार भगत

गृहणियों के किचन में दिख रहा बढ़ती महंगाई का असर

टमाटर ₹180 और सेव 250, बिंग्स ₹300 प्रति किलो

पाकुड़। जहां एक तरफ वर्षा ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है वही सब्जियों के आसमान छूते दाम घर के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। जहां लोग पहले किलो लेते थे अब वहां एक पाव या 100 ग्राम के सामान ले रहे हैं। इस संबंध में दुकानदार से पूछे जाने पर बताया कि इतनी वर्षा में टमाटर और मिर्च के पौध तुरंत सड़ एवं गल जाते हैं । जिस वजह से टमाटर के भाव ऊंचे हैं। पानी वर्षा से आमदनी कम होने के वजह से भी समान के भाव चढ़े हैं ।इस समय सबसे महंगी सब्जी बीन्स बिक रहे हैं जो बाजार में लगभग ढाई सौ से ₹300 प्रति किलो बिक रहा है । दूसरे नंबर पर टमाटर है जो 160 से ₹180 प्रति किलो की दर से बिक रहा है ।इसी प्रकार से बैंगन 60 से ₹80 ,खेक्शा बड़ा 80 से 100 प्रति किलो, झींगा ₹60, नेनुआ ₹60 , कुदरी 60, साग ₹60 , पटल 50 से ₹80, करेला 60 से ₹70, अदरक 250 से ₹300, लहसुन 250 से ₹300, प्याज ₹24 आलू 20 से ₹22, भिंडी 60 से ₹80, कुमड़ा भी 60 से 70 रुपैया प्रति किलो बिक रहे हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से जहां पहले दुकानदार तराजू झुका कर वजन करते थे अब जो है तराजू पूर्ण रूप से सीधा करके देते है। फलों के भाव में भी उछाल आए हैं अच्छा शेव 250 रुपए प्रति किलो वही केला 40 ₹ दर्जन बिक रहा है।

गृहणियों के किचन में सब्जी कम टेंशन जायदा नजर आ रहा है बढ़ी महंगाई से।रोज बढ़ते फलों के दाम भी अब आम जनों को मुंह चिढ़ा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!