सतनाम सिंह
Also Read: जनसेवा ही संकल्प: वार्ड 30 की समस्याओं को जड़ से मिटाने चुनावी मैदान में उतरे अदनान उर्फ निराला
उपायुक्त वरुण रंजन ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने हेतु अनुरोध किया। जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, रोजगार आदि से सबंधित कई आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी उपस्थित थे।


Related Posts
Also Read: E-paper 09-02-2026







