Search

March 13, 2026 11:52 am

बिरसा आवास योजना में बिचौलिया के द्वारा राशि हड़पने का मामला प्रकाश में आया है।

लाभुकों ने अमरापाड़ा बीडीओ को बिचौलिया के खिलाफ दिया लिखित आवेदन।

बजरंग पंडित

आमरापाड़ा( पाकुड़ ) बिरसा आवास योजना के नाम पर लाभुक से राशि ठगने का मामला प्रकाश में आया है,लाभुकों ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर बिचौलिया के खिलाफ की,बीडीओ ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अमड़ापाड़ा ब्लॉक के आलूबेड़ा पंचायत के दुधाजोर गांव के आदिम जनजाति पहाड़िया लाभुक मनोज देहरी और कृष्णा देहरी ने अलग-अलग लिखित शिकायत कर बीडीओ से बिचौलिया पर कार्रवाई करने की मांग की है।लिखित शिकायत में लाभुक ने आरोप लगाया है कि उनके नाम वित्तीय वर्ष 2020 – 21 में बिरसा आवास योजना की स्वीकृति मिली थी ।अग्रिम राशि बिचौलिया ने ने मेरे हाथ से ले लिया। दो साल के बाद भी अब तक मेरा आवास अधूरा पड़ा है।लाभुक ने कहा है कि कई बार बिचौलिया धर्मनाथ भगत और सामग्री आपूर्तिकर्ता चंदन भगत उर्फ पिंकू को करने के बाद भी उनके द्वारा मेरे आवास के नाम से लिए गए पैसा से मेरा आवास नहीं बनाया गया।इधर अमड़ापाड़ा बीडीओ ने लाभुक की शिकायत को गंभीरता से लिया है और प्रखंड समन्वयक आनंद प्रकाश को त्वरित जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने को कहा है। वीडियो ने कहा है कि अगर लाभुक की शिकायत सत्य पाई गई तो शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: E-paper 18-01-26

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर