Search

May 6, 2026 3:06 pm

सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में मनाया महर्षि वेदव्यास जयंती

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के भैया बहनो एवं आचार्य/दीदी जी ने महर्षि वेदव्यास की जयंती पर उनके तस्वीर पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विद्यालय के आचार्य मुकेश कुमार ने वेदव्यास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेदव्यास सनातन धर्म के प्रथम और महान आचार्य थे। व्यास जी के बचपन का नाम कृष्ण द्वैपायन है।व्यास जी ने ब्रह्म सूत्र के रचना के साथ साथ, 18पुराण , महाभारत एवं वेदों की रचना भी किए थे। इनके महान कार्य के लिए ही व्यास जी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा के रुप में मनाया जाता है। मौके पर प्रधानाचार्य नागेंद्र झा, सोना हेंब्रम, पानसुरी, तालाबिटी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

IMG 20230704 WA0013
IMG 20230704 WA0012 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!