Search

May 6, 2026 3:07 pm

कालूपड़ा गांव की झाड़ियों में मिला लड़की का शव,गांव में दहशत।

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के कालूपड़ा गांव की झाड़ियों के एक पेड़ में लटका एक लड़की का शव मिला है,शव मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई जिससे ग्रामीणों मे काफी दहशत है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे करीब कालूपड़ा गांव के कुछ लड़के गाय चराने झाड़ियों के पास गए तो देखा एक लड़की का शव जामुन के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ है,कुछ लोगों ने लड़की की पहचान की है जिसकी खबर लड़कों ने गांव के कुछ लोगों और लड़की के पिता को इस संबंधित खबर दी।खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई,घटना की खबर स्थानीय कुछ लोगों ने महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी,थाना प्रभारी ने तुरंत एएसआई अनिल कुमार सिंह और पुलिस बल को कालूपाड़ा भेजा,एएसआई अनिल सिंह ने घटना स्थल पहुंचकर वास्तु स्थिति को जानकर घटना संबंधित सारी जानकारी थाना प्रभारी को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया गाय,थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया की मामला जांच पड़ताल का है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

IMG 20230704 WA0017
IMG 20230704 WA0016 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!