सतनाम सिंह
उपायुक्त वरुण रंजन ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन से सदर अस्पताल से मौजूदा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्ड का जायजा लेते हुए वहां की सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन को उचित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सीएस को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसका ख्याल रखें।
साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर व सुदृढ़ करने को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी लगन के साथ कार्य करने की बात कही। उपायुक्त ने सदर अस्पताल में ईलाज करवाने आये मरीजों से बातचीत की, और चिकित्सकों द्वारा किये इलाज की भी जानकारी ली। मौके पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, निदेशक डीआरडीए संजय कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, डॉ मनीष, डॉ सोहेल अनवर, डॉक्टर रक्षित, डॉक्टर शाहरुख समेत अन्य उपस्थित थे।







