Search

September 9, 2026 12:28 pm

सीआरपी के बातो से प्रभावित होकर अभिभावक ने अपने बच्चों का कराया नामांकन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय में बच्चो का नामांकन अभियान चल रहा है। इस नियमित शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोडगो में आठ बच्चो का नामांकन लिया गया। लिट्टीपाड़ा मुखिया शिव टुडू ने आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर जो बच्चे छ वर्ष के हो गए है और आंगनबाड़ी से निकल गया है, वैसे बच्चे के अभिभावक से सम्पर्क कर मुखिया ने विद्यालय में नामांकन कराने का आग्रह किया। ग्रामीणों को सीआरपी वरुण रजक ने जागरूक किया।सीआरपी गांव पहुंचकर अभिभावक को शिक्षित व अशिक्षित बच्चो के अंतर को समझाया।जिससे प्रेरित होकर मुखिया की उपस्थित में आठ बच्चो के अभिभावक स्वयं विद्यालय पहुँचकर अपने बच्चो का नामांकन करवाया।आयुष राज,जीवन मुर्मू व जेवी टुडु ने प्रथम कक्षा में बेजल हेम्ब्रम व संदीप मड़ैया ने वर्ग तृतीय में, साक्षी प्रिया,जुलियस मुर्मू व चार्लेश्ट बेसरा ने वर्ग पंचम में नामांकन करवाया। मौके पर प्रधानाध्यापक जमीन टुडू के अलावे सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!