Search

May 6, 2026 9:42 am

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की समीक्षा बैठक की गई।

सतनाम सिंह

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवनीत हेम्ब्रम ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की. बैठक में एसडीपीओ ने बारी- बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिये. साथ ही सावन महीने को लेकर मंदिरों सहित अपने- अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में महेशपुर पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का, थाना प्रभारी संतोष कुमार, पाकुडिया थाना प्रभारी अभिषेक राय, रदीपुर ओपी प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता, अमड़ापाड़ा थाने के एसआई प्रेमचंद भगत मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!