Search

March 13, 2026 5:03 am

मानदेय बृद्धि को लेकर बैठक की गई

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )सहायक अध्यापक का मानदेय बृद्धि हेतु शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड प्रमुख मरांग बीटी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक में सरकार के घोषणा के आलोक में 6 से 8 वर्ग के सभी सहायक अध्यापक का प्रति वर्ष चार प्रतिशत मानदेय बृद्धि पर स्वीकृति दिया गया।प्रमुख ने कहा की सभी शिक्षक समय पर विद्यालय का संचालन करें। उन्होंने रूअर प्रोग्राम के तहत प्रखंड के सभी ड्रापआउट बच्चों का नामांकन विद्यालय में करने का निर्देश शिक्षकों को दिया। इसको लेकर गांव में प्रचार प्रसार करने एवं बच्चों के अभिभावक को जागरूक करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को मेनू के अनुसार बच्चों में मध्यान भोजन देने का निर्देश दिया।मौके पर बीईईओ प्रकाश मंडल, विद्यानंद मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, शिक्षक ब्रजमोहन ठाकुर, कलीमुद्दीन अंसारी ,हीरालाल साहा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

IMG 20230708 WA0025
IMG 20230708 WA0026 1

Also Read: E-paper 13-01-26

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर