Search

May 6, 2026 8:10 am

मनरेगा लोकपाल ने प्रखंड अंतर्गत बीचपहाड़ी पंचायत के कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड में शनिवार को मनरेगा योजनाओं को लेकर मनरेगा लोकपाल विनोद कुमार प्रामाणिक ने प्रखंड अंतर्गत बीचपहाड़ी पंचायत के कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया । साथ ही लोकपाल ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का बीचपहाड़ी पंचायत में संचालित सभी मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की । लोकपाल ने पंचायत भवन में बैठक कर सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को मनरेगा के तहत संचालित सभी योजनाओं को गुणवत्ता पुर्वक पूर्ण करने एवं योजनाओं में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया साथ ही बागवानी एवं सिंचाई कूप के क्रियान्वयन पर विशेष प्रकाश डाला और स्थल पर सूचना पट लगाने का निर्देश सभी रोजगार सेवक पंचायत सचिव को दिया । मौके पर मुखिया हरिदास टूडू, कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू , पंचायत सचिव अब्दुल हलीम , सहित लाभुक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।

IMG 20230708 WA0047
IMG 20230708 WA0046 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!