बजरंग पंडित
मुखिया ने कहा आरईओ की यह जर्जर सड़क जिसमे सड़क कम गड्डे जायदा नजर आते थे।
पाकुड़िया प्रखंड के सुदूरवर्ती बसंतपुर पंचायत अंतर्गत बागड़ापाड़ा से बक्तरपुर भाया दलाही लगभग 3.5 किलोमीटर आरईओ सड़क अत्यंत ही जर्जर रहने के कारण पंचायत के मुखिया सोलेन हेम्ब्रम सहित दर्जनों महिला-पुरुष श्रमदान कर सड़क को धूल पत्थर मिट्टी देकर मरम्मत किया। ग्रामीण रामलाल मरांडी, बुद्धिसल हेम्ब्रम, रूपलाल मुर्मू सोलेमान किस्कू, मासीचंद टुडू सहित अन्य ने बताया कि यह बागड़ापाड़ा से बक्तरपुर सड़क अत्यंत ही सड़क खराब है। यह आरईओ सड़क आज से लगभग 15 वर्ष पहले बनाया गया है गांव से प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य किसी भी कार्य में आने जाने हेतु इस बरसात में सभी ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है साथ ही छात्र छात्राओं को प्लस टू उच्च विद्यालय बन्नोग्राम,एवं पाकुड़िया आजे जाने , मरीजों को पाकुड़िया अस्पताल तक जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए कुछ दिन के राहत के लिए हम सभी ग्रामीण अपने मर्जी से श्रमदान कर इस सड़क का मरम्मत कर रहे हैं ताकि कुछ दिन हम ग्रामीणों का आने जाने में सुविधा हो साथ ही बताया कि 2 दिन पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिए हैं सड़क मरम्मत हेतु वहां से भी बहुत जल्द बनाने का आश्वासन मिला है पर बरसात है इसलिए हम लोग श्रमदान कर थोड़ा बहुत मरम्मत कर लिए हैं।





