Search

May 6, 2026 2:30 am

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा साथी के रूप में कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन

राजकुमार भगत

पाकुड़। विद्युत् आपूर्ति प्रमण्डल, पाकुड़ अन्तर्गत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, पाकुड (शहरी व ग्रामीण) अमड़ापाडा के क्षेत्रान्तर्गत एंड्राइड मोबाइल आधारित फोटो स्पॉट विपत्रीकरण कार्य हेतु झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा अधिसूचित “ग्रामीण ऊर्जा साथी योजना 2022 के तहत शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु ऊर्जा साथी के रूप में कमीशन बेस्ड एजेंट का चयन किया जाना है। इसे लेकर अहर्ता दी गई है ।वैसे बेरोजगार व्यक्ति जो अहर्ता को पूरा करते हो आवेदन कर सकते हैं। जिसकी कुछ अपनी शर्ते होंगी जो इस लेटर में स्पष्ट नहीं है। पाकुड़ जिला अन्तर्गत वैसे सभी इच्छुक व्यक्ति, जो दसवीं ,मैट्रिक उत्तीर्ण है, वे स्वयं या ग्रामीण स्तरीय उद्ययम ( ब्लेस) स्वयं सहायता समूह में कार्यरत व्यक्ति ,समूह या साईबर कैफे संचालक, माबाईल दुकान संचालक, इलेक्ट , स्वयं सहायता समूह में कार्यरत व्यक्ति, समूह या साईबर कैफे संचालक ,इलेक्ट्रोनिक संचालक व्यक्ति ऊर्जा साथी के रूप में कार्य करने हेतु अपनी आवेदन 15 जुलाई 23 तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। जनसंपर्क विभाग के माध्यम से दी गई सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि आवेदक को विस्तृत जानकारी प्राप्त करनी हो तो वे विद्युत कार्यपालक अभियंता से सम्पर्क कर सकतें हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!