सतनाम सिंह
महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के समीप बीते रविवार देर रात को टोटो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पाकुड़िया थाना क्षेत्र के हाकिमपुर गांव निवासी सुजोल टुडू अपने दोस्त के साथ नारायणगढ़ गांव अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान महेशपुर – पाकुड़िया मुख्य सड़क के नारायणगढ़ गांव के समीप तीखे मोड़ के पास टोटो चालक द्वारा एका एक रुक जाने से बाईक चालक टोटो को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. जिससे बाईक चालक सड़क पर असंतुलित होकर गिर गया. और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए।





