Search

July 15, 2026 7:29 am

वार्ड-30 में जलापूर्ति व सड़कों की बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय में आवेदन

पलामू :शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ भूरा ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय में अपने सहयोगी के माध्यम से दो महत्वपूर्ण आवेदन सौंपे। इन आवेदनों में वार्ड संख्या-30 में वर्षों से लंबित जलापूर्ति व्यवस्था और शहर की जर्जर सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है।
पहले आवेदन में वार्ड-30 के मुस्लिम नगर, अलीजमां घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में दो स्थानों पर हाई डीप बोरिंग कराने तथा बने हुए पम्प हाउस की मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की गई है। साथ ही, पहले से बिछी पाइपलाइन को जोड़कर सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा शिवाला रोड या राजकीय मध्य विद्यालय के खाली स्थान पर एक और डीप बोरिंग कराकर पानी की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि इन क्षेत्रों में पिछले लगभग 40 वर्षों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरे आवेदन में शहर की सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी प्रमुख मार्गों का कालीकरण (डामरीकरण) कराने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि शहर की अधिकांश सड़कें उबड़-खाबड़ और जर्जर हो चुकी हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम जनता की जान जोखिम में पड़ रही है। साथ ही, सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता की कमी का भी मुद्दा उठाया गया है।
विश्वनाथ भूरा ने प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!