Search

May 5, 2026 10:42 pm

प्रखण्ड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया कृषि तकनी की सूचना केन्द्र पाकुड़िया में मंगलवार को प्रखण्ड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एन एफ एस एम के तकनीकी सहायक निरंजन कुमार सिन्हा, सहायक तकनीकी प्रबंधक पाकुड़िया, एग्री क्लीनिक सुंदर , पाकुड़ के परियोजना समन्ययक कुन्दन कुमार एवं आई टी सी क्षेत्रीय समन्वयक अनुप मंडल द्वारा कृषि विभाग से संचालित भोजनाओं का लाभ लेने का किसानों से आवाहन किया गया । कृषि विभाग द्वारा संचालित जैसे- धान, मोटे अनाज का अनुदान पर बीज वितरण, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना, केआईसीई प्रचाण योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानो को संबोधित किया एवं खरीफ फसल की तकनीकी खेती के बारे में विस्तार से बताया गया । सहायक तकनीकी प्रबंधक ओनल मरांडी ने कहा कि प्रिय-किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों के द्वारा ई केवाईसी नही करने के कारण 14वीं विस्त की राशि किसानों को नहीं मिल पा रहा है, साथ ही किसानो का बैंक खाता में लंम्बति, आधार सीडिंग जल्द करने की बात कही । वैसे पीएम किसानों के लाभुक जिनका भूमि विवरण उपलब्ध नहीं होने के कारण पीएम किसान का ज्ञान नही मिल पा रहा है। वे जल्द ही अपने भूमि विवरणी उपलब्ध करा दे । वही एन एफ एस एम के तकनीकी सहायक चिरंजन कुमार सिन्हा द्वारा ज्वार, बाजरा, मडुमा आदि मोटे अनाज की खेती करने की तकनीक एवं अनुदानित दर पर प्रत्यक्षण के लिए किये जा रहे बीज की जानकारी दी । आई टी सी मिशन के क्षेत्रीय समन्वयक अनुप मंडल ने विधि से धान की खेती करने के लिए तकनीकी की बात कही । मौके पर प्रखंड क्षेत्र से आये हुए किसान मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!