Search

May 5, 2026 6:54 pm

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )प्रखंड के सभागार भवन में प्रखंड स्तरीय जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया.कार्यशाला में बाल विकास परियोजना कार्यालय, स्वास्थ , समाज कल्याण, शिक्षा, सांख्यिकी, पंचायती राज सहित सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं सूचक के रूप में सभी आँगन बाड़ी सेविका, ए.एन.एम. ,सहिया, पंचायत सचिव, मुखिया एवं स्कुल के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. कार्यशाला में मास्टर् ट्रेनर महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के.सी. दास द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.जिसमे बताया कि जिन बच्चों का जन्म – मृत्यु पंजीकरण नहीं हो सका हो ऐसे सभी बच्चों को चिन्हित कर उनके नाम को 14 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक अभियान की अवधि में शत-प्रतिशत राज्य की औपचारिक प्रणाली में नामांकित करने को कहा गया. आँगन बाड़ी केंद्र, स्वास्थ केंद्र, पंचायत सचिवालय एवं विद्यालय के स्तर पर अपंजीकृत बच्चों की पहचान कर लंबित बच्चों को अभियान प्रारंभ होने के 15 दिनों में सूची तैयार कर जन्म – मृत्यु से संबंधित निबंधक को सुपुर्द करने तदुपरांत निबंधक द्वारा पंजीकृत करने को कहा गया. विशेष अभियान में 21 दिनों से लेकर एक वर्ष के विलंब मामले में आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम. पंचायत सचिव एवं स्कुल के प्रधानाध्यापक जो घोषित सूचक है उनके द्वारा जन्म – मृत्यु रिपोर्ट फार्म—1 भर कर तथा संबंधित लाभुक के अभिभावक से स्व-घोषित शपथ-पत्र एवं आधर कार्ड ,वोटर कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस की छाया प्रति प्राप्त करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!