Search

May 5, 2026 6:54 pm

एक दिवसीय 16 टीमों के बीच सोल्ला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बुधवार को एक दिवसीय 16 टीमों के बीच सोल्ला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसंतपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुशर्रफ हुसैन पहुंचे पंचायत समिति सदस्य के द्वारा टॉस के उपरांत सभी खिलाड़ियों का परिचय के बाद खेल प्रारंभ हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच मैं 2 टीम रामपुरहाट के चांमटी बागान बनाम रामपुरहाट पलसा के बीच में टॉस जीतकर पल्सा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 5 ओवर में 31 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए चामटीबगान की टीम ने 4 विकेट खोकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया वही क्लब के सदस्यों द्वारा निर्धारित विजेता चांमटीबागान को प्रथम पुरस्कार एवं उपविजेता टीम पलसा को द्वितीय पुरस्कार नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर जाकिर हुसैन, इमरान शेख, रबीउल शेख, काईफ शेख, मसूद शेख सहित क्लब के अन्य सदस्य मुख्य अतिथि, वशिष्ठ अतिथि सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

IMG 20230712 WA0100 1
IMG 20230712 WA0099

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!